बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। सम्राट अशोक चौक पर काम करा रहे एक व्यक्ति और उनके साथियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की जिस पर पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है। हमलावरों ने गाली-गलौज करने के साथ 20-25 अज्ञात लोगों को बुलाकर हाथ में धारदार हथियार और डंडे लेकर हमला किया था। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के बिजनौर हाईवे स्थित एआरटीओ ऑफिस के पास बन रहे सम्राट अशोक चौक का है। बिल्सी कोतवाली के खैराती नगर गांव के रहने वाले मनवीर सिंह शाक्य पुत्र धनपाल ने तहरीर में बताया कि वे चौक पर कई दिनों से समाज के सहयोग से काम कर रहे थे। तीन दिसंबर को चौक पर ग्रिल का कार्य चल रहा था, तभी अरविंद मौर्य, रूपेश कुमार शाक्य, विनोद, अरविंद शाक्य, प्रमोद 20 से 25 लोगों के साथ प...