नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- lgkबीते साल हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका रिटायर हुए थे। कहा जाता है कि वह अपने करियर में कुल 66 बार ट्रांसफर हुए थे। उनकी पहचान स्थानांतरण को लेकर ही बन गई थी। रॉबर्ट वाड्रा की जमीन डील से लेकर कई मामलों के चलते चर्चा में रहे अशोक खेमका की पहचान एक सख्त अधिकारी की रही तो वहीं उनका मिजाज भी थोड़ा अलग रहा था। लेकिन यह कम लोग जानते हैं कि सबसे ज्यादा ट्रांसफर रिकॉर्ड अशोक खेमका के नाम नहीं था बल्कि हरियाणा के ही एक अन्य अधिकारी प्रदीप कासनी पर था। उनका 33 साल के IAS के कार्यकाल में कुल 70 बार स्थानांतरण हुआ था। इस तरह देखें तो वह एक पोस्टिंग में 6 महीने भी औसतन नहीं रह पाए थे। उनका 2018 में रिटायरमेंट हुआ था, जब वह हरियाणा के लैंड यूज बोर्ड में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के तौर पर तैनात थे। उनकी आखिरी पोस्टिं...