पीलीभीत, मई 5 -- पीलीभीत। आवास विकास और अशोक कॉलोनी सोमवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। आवास विकास में बिजली न आने से आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे लेागों को असुविधा हुई। हालाकि बाद में जानकारी होने के बाद पालिका की टीम पहुंची और समस्या का अटेंड किया। वहीं अशोक कॉलोनी में पाइप लाइन फटने पॉश कालोनी में जलापूर्ति प्रभावित रही। नगर पालिका के जलकल प्रभारी तारिक हसन खां ने बताया कि दोनों जगह समस्या आई थी। इसे अटैंड कर जलापूर्ति को सही करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- दिनकर विहार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, परेशान रहे लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...