लातेहार, अप्रैल 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना में पुनि सह थाना प्रभारी के रूप में अशोक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व थाना प्रभारी रणधीर कुमार के तबादले के बाद शुक्रवार को उन्होंने 9वें पुनि सह थाना प्रभारी के तौर पर योगदान दिया। इससे पहले वे बालूमाथ थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों से बैठक कर शिष्टाचार मुलाकात की तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना होगा। इसके लिए आम जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोग बिना झिझक अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सके...