अशोक कुंवर को 13 बार चाकू से गोदा, नीलम का गला रेता; मुजफ्फरपुर के डबल मर्डर में किराये के कातिलों का हाथ
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा के रामबाग चौरी में रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर (75) और उनकी पत्नी नीलम कुंवर (70) की हत्या किराए के दो कातिलों का हाथ सामने आया है। अब तक की जांच में पता चला है कि दो पेशेवर कातिलों से इस डबल मर्डर को अंजाम दिलवाया गयाा है। यह भी पता चला है कि संपत्ति विवाद में उनकी हत्या कराई गई। गांव में उनकी संपत्ति को लेकर विवाद था। पड़ोसी ने बताया कि पिछले साल गांव के विवाद को लेकर शहर की एक परिचित डीएसपी से उन्होंने सहयोग मांगा था। इसके बाद गायघाट थाने की पुलिस ने अशोक कुंवर की मदद की थी। बेटी पंखुरी ने संपत्ति विवाद पर कहा कि, गांव में दादा वाली जमीन पिता और तीनों चाचा के बीच बांट ली गई थी। सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हैं। पट्टीदारों के बीच विवाद की बात कभी पापा या मम्मी ने नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.