चतरा, सितम्बर 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी स्थित सैफ जॉन हॉस्पिटल में मंगलवार को हुए 50 वर्षीय अशोक रविदास की मौत के मामले में जिले के सिविल सर्जन के निर्देश पर टीम गठित कर हॉस्पिटल को सील किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल के उपस्थिति में हॉस्पिटल को सील किया गया। इस मौके पर राजस्व उप निरक्षक तुलसी कुमार राजस्व बड़ा बाबू शम्मी खान समेत अन्य उपस्थित थे । मालूम हो कि 50 वर्षीय अशोक रविदास की मौत मंगलवार को सैफ जॉन हॉस्पिटल हो गई थी , इस दौरान परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने व मरीज की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों द्वारा रेफर करने की मांग पर भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा रेफर नहीं किए जाने से अशोक रविदास की मौत हो जाने का परिजनों ने आरोप लगाया था । इसी मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए हॉस्पिटल स...