बरेली, मार्च 24 -- बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों को सोमवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में अशोक उपाध्याय ने हाजी हबीबुल खां को पांच मतों से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला। उन्होने अपना वोट भी अपने पक्ष में नहीं डाला। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को चुनाव अधिकारी देवेश शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में सुबह 10.00 बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष और महासचिव पदों को कड़ा मुकावला हुआ। प्रत्याशी एक एक वोट को जोड़तोड़ करते रहे। चार बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में अशोक उपाध्याय को 43, हाजी हबीबुल खां को 38 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। उन्होने अपना वोट भी अपने लिए नहीं डाला। तीन मत निरस्त हो गए। अशोक उपाध्याय पां...