नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- आज घरेलू शेयर बाजार में रौनक के बीच अशोका बिल्डकॉन के शेयर उड़ान भर रहे हैं। निवेशक इस काउंटर पर इस कदर टूटे कि शेयर का भाव 15 प्रतिशत तक उछल गया। अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में इस बंपर तेजी की सबसे बड़ी वजह NHAI से 866 करोड़ रुपये का मिलने वाला ठेका है। इसके तहत कंपनी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत करवड से जुजुवा तक 26.6 किलोमीटर लंबे हिस्से में 8 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। दोपहर इस प्रोजेक्ट की कुल लागत Rs.865.90 करोड़ (GST अलग से) यानी करीब 866 करोड़ रुपये है। कंपनी को निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करना होगा। वहीं, प्रोजेक्ट के लिए 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी तय की गई है। यह भी पढ़ें- बाजार खुलते ही मिनीरत्न कंपनी के शेयर धड़ाम, घटकर करीब आधा रह गया ...