बरेली, जनवरी 9 -- फरीदपुर। अशोका फोम फैक्टरी में काम कर रहा श्रमिक मशीन से कटकर घायल हो गया। उसके दोनों पैर और हाथ कट गए जबकि सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया। श्रमिक के परिवारवालों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों के सुरक्षा के पूरे इंतजाम न होने के साथ लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने श्रमिक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फरीदपुर के चौडेरा गांव के जितेंद्र (35) मेंघीनगला गांव के सामने स्थित अशोका फोम फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र दिन की शिफ्ट में काम करने गए थे। वह मशीन के अंदर घुसकर ब्लेड लगा रहे थे। इसी दौरान किसी ने मशीन का स्टार्टर ऑन कर दिया। इसके बाद मशीन चलने लगी। जितेंद्र के दोनों पैर और हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट आई। जितेंद्र की चीखें सुनकर लोगों ने मशीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.