नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। शहर के अशोका एफसी ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली यूनाइटेड को 2-1 से शिकस्त दी। दिल्ली में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फ्यूचर स्टार्स यूथ लीग के इस मुकाबले में अशोका एफसी की ओर से विवेक कुमार और रुद्र चौहान ने गोल किए। वहीं, दिल्ली यूनाइटेड की ओर से आयुष नेगी ने गोल किया। अभी प्रतियोगिता के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। लीग मुकाबलों के बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...