नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। शहर के अशोका फुटबॉल क्लब (एफसी) ने अंडर-13 फ्यूचर स्टार्स फुटबॉल लीग में नोएडा एफसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। रविवार को दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। अशोका फुटबॉल क्लब का लीग में यह अंतिम मुकाबला था। अशोका क्लब और नोएडा एफसी के बीच हुए इस मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। मुकाबले के आखिरी मिनट में अनिकेत सिंह ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। अशोका की ओर से अर्नव, देवांश, ऐशले ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले के मुकाबले में अशोका एफसी ने बंगदर्शन एफसी को हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...