नोएडा, दिसम्बर 21 -- नोएडा। शहर के अशोका फुटबॉल क्लब ने दिल्ली यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को बंगदर्शन क्लब को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। दिल्ली में खेली गई अंडर-13 की इस प्रतियोगिता में अशोका फुटबॉल क्लब के क्षितिज ने शानदार गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। अशोका क्लब के खिलाड़ी नोएडा स्टेडियम में नियमित रूप से खेल का अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिता के आने वाले मुकाबलों में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...