अशोका एन्क्लेव में लोगों को आग से बचने के रास्ते सिखाए
बरेली, जून 9 -- नागरिक सुरक्षा विभाग के अभियान के तहत मंगलवार को प्रेमनगर क्षेत्र स्थित अशोका एन्क्लेव गुलाबनगर वार्डन पोस्ट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वहां पर लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सीपीआर की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षकों ने एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का प्रदर्शन किया। उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र व सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार ने उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में डिविजनल वार्डन अजय अग्रवाल, डिप्टी डिविजनल वार्डन हरीश मल्ला, सेक्टर वार्डन शंकर लाल शर्मा सहित अमन चतुर्वेदी, राहुल दीक्षित, रवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। उप नियंत्रक ने बताया कि 15 जून तक यह अभियान चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.