सराईकेला, सितम्बर 7 -- खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आज झारखंड के दिवंगत उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने राज्य के विकास और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत में सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने झारखंड में तकनीकी व उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। यह ...