वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित डाफी क्षेत्र की अशोकपुरम् कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाया है। सीरगोवर्धनपुर (वार्ड नंबर 23) के अंतर्गत अशोकपुरम् कॉलोनी में 53.97 लाख रुपये की लागत से नलकूप को रिबोर कराया जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को पूजन कर नलकूप रिबोर कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निगम शहर के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं, विशेषकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को पानी की किल्लत से स्थाई निजात मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.