लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में 7 व 8 अप्रैल को अशोकधाम महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्राकट्य के 50वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।महोत्सव का उद्घाटन 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा बिहार विधान परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह एवं सूर्यगढ़ा विधायक रामानन्द मंडल की भी उपस्थिति रहेगी।मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित ने बताया कि म...