कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार निज संवाददाता पांचवां आशिहारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग बाबुल खान कमांडो कराटे और जुडो अकैडमी के नेतृत्व में एक निजी विद्यालय में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। 25 बच्चों ने भाग लिया। आशिहारा कराटे वेस्ट बंगाल और सिक्किम के अध्यक्ष क्योशी दीपक भूजैल, जलपाईगुड़ी जिला के कोच सिहान सुभाष कामी के मार्गदर्शन में परीक्षा का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बेल्ट ग्रेडिंग सिर्फ लेवल को अप करने या फिर सीनियर बेल्ट हासिल करने की परीक्षा नहीं है। परीक्षा से बच्चों में अधिक प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और कौशल का विकास होता है। मौके पर विद्यालय के निदेशक, कोच सोहेल खान, साहिल खान और विश्वप्रिय मजूमदार‌ उपस्थित थे। बताया कि इस खेल में सेल्फ डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया जाता है। लड़कियों के आत्मर...