पिथौरागढ़, जून 18 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पंकज सिरौला व संजय कुमार शराब पीकर बाजार में अशांति फैलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...