पिथौरागढ़, मार्च 29 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैलाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गंगोलीहाट पुलिस ने बीते रोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सुमित टम्टा व अमन कुमार लड़ाई झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए मिलें। वही मुनस्यारी पुलिस को आशीष प्रकाश क्षेत्र में अशांति फैलाता हुआ मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 व 172 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...