पिथौरागढ़, जून 19 -- पिथौरागढ़। थल पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दिनेश चन्द्र क्षेत्र में अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...