प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जालसाजों ने पहले फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बिक्री के नाम पर महिला से 15.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद खुद को माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला बताकर प्लाट पर दोबारा जाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस छह आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मरियाडीह निवासी नसरीन बानो की तहरीर के मुताबिक, मोहम्मद फैसल और मोहम्मद असलम से 14 लाख रुपये में जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। जमीन की रजिस्ट्री मिलाकर कुल 15.81 लाख रुपये दिए गए। जमीन का बैनामा भी करा दिया गया। आरोप है कि नसरीन बानो जमीन की दाखिल खारिज कराने कचहरी गईं, तो मोहम्मद असद, मोहम्मद अहसन, सफवान अहमद व इरफान अहमद निवासी रसूलपुर मरियाडीह मिले। आरोपियों ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.