नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- शार्क टैंक इंडिया और भारतपे के को-फाउंडर, अशनीर ग्रोवर इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। अशनीर अपनी बायोपिक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में अब अशनीर की बायोपिक को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक एक्टर का नाम सामने आया है। आइए जानते है कौन है वो?आमिर संग श्रद्धा कपूर होंगी लीड रोल में अशनीर ग्रोवर को बायोपिक को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान फिल्म में लीड रोल निभाते दिखेंगे, और श्रद्धा कपूर को बायोपिक में ग्रोवर की पत्नी के रोल के लिए चुना गया है। खबर है कि इस फिल्म को श्रद्धा के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे। ऐसे में अब मिडडे की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि आमिर खान के भतीजे भी इस फिल्म में अहम रोल...