गंगापार, फरवरी 23 -- गेदुराही के मेजिया स्थित एक संस्था द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे जूनियर व सीनियर प्रतिभागियों को सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पुरस्कार दिया जिसमें सीनियर वर्ग में गुनई गहरपुर गांव के शिक्षक वीरेन्द्र यादव की बेटी वर्तिका यादव को दिया गया, जबकि जूनियर वर्ग में अव्वल रहे गेदुराही गांव के प्रशान्त यादव को मिला। इसके अलावा परीक्षा में 85 अंक से अधिक अंक पाने वाली रिशू बिन्द को रेंजर साईिकल प्रदान कर सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रतिभा के लिए मेहनत की जरूरत होती है। पढ़ाई के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं व खेलकूद में सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे मेजा के नायब तहसीलदार नंदलाल ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने वाली संस्था व उसके टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था ने बच्चों...