जहानाबाद, अप्रैल 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। विजन वर्ल्ड एकेडमी में फाइनल परीक्षा के बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नर्सरी से कक्षा 2 तक के टॉप 20 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं कक्षा 3 से ऊपर के टॉप 10 विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और शिक्षा के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। फोटो- 20 अप्रैल अरवल- 13 कैप्शन- मेहंदिया स्थित विजन वर्ल्ड अकैडमी में सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्...