लखनऊ, फरवरी 21 -- श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रेरणा व एकता इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्डियोलाजी सोसाइटी की ओर से आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला में सीपीआर विशेषज्ञ अभय कुमार व अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि आज के भागम भाग जीवन में अव्यवस्थित लाइफस्टाइल और खानपान बढ़ रहे हार्ट अटैक का प्रमुख कारण बन रहे हैं। हमें अपनी लाइफ स्टाइल को नियंत्रित करके हार्ट अटैक की संभावनाओं को कम करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष शुक्ला व डॉ. विजय राज श्रीवास्तव, कला संकाय प्रभारी प्रोफेसर एससी हजेला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.