अव्यवस्थित तारों पर नगर निगम की सख्ती, ऑपरेटरों को जारी किए निर्देश
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की सुंदरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगम के संज्ञान में आया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों पर इंटरनेट के तार बेहद अव्यवस्थित और असुरक्षित तरीके से लटकाए गए हैं। गुरुवार को इस संबंध में अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद निगम आयुक्त ने सभी ऑपरेटरों को आगामी 31 अगस्त तक अपने सभी केबलों को पूरी तरह व्यवस्थित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में कई स्थानों पर केबल के तार ढीले और काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इन अव्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.