गिरडीह, अप्रैल 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार बाजार में लगातार लगनेवाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 4400 रुपये का चालान काटा गया। ाअभियान के तहत टीम ने गांधी चौक स्थित बस पड़ाव का निरीक्षण किया और वाहन चालकों को बस पड़ाव के अंदर ही वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़ा कर जाम की समस्या पैदा करनेवालों को चेतावनी दी गई। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने कहा कि धनवार में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए गांधी चौक स्थित बस पड़ाव को साफ-सुथरा कराया गया है, ताकि सड़क किनारे खड़े होनेवाले वाहन बस पड़ाव के अंदर लग सके। इसके बावजूद कुछ लोग मनमानी कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.