पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पूरनपुर, संवाददाता। धान केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और फर्जी धान खरीद का आरोप लगाकर किसान संगठन ने धरना प्रदर्शन करते हुए मंडी सचिव का पुतला फूंका। एसडीएम ने किसानों की शिकायत पर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और पारदर्शिता के साथ खरीद करने के निर्देश दिए। मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक किसान मंडी में धान से भरी ट्रालियां लेकर पहुंचे। केंद्रों पर खरीद बंद होने से किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस पर तहसील अध्यक्ष कुलबंत सिंह सोनी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। लापरवाही पर नाराज किसान संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने धान से भरी ट्रालियां गेट पर लगाकर आवागमन बंद कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मंडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.