बरेली, फरवरी 9 -- बहेड़ी, संवाददाता। अव्यवस्थाओं से नाराज़ भुड़िया कॉलोनी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं रविवार को भूख हड़ताल पर बैठ गईं। ग्रामीणों और शिक्षकों के समझाने पर छात्राओं ने भूख खत्म कर दी। जिसके बाद शिक्षकों ने उन्हे खाना खिलाया। बहेड़ी के भूड़िया कॉलोनी ग्राम उतरसिया सामुखिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अव्यवस्थाओं से परेशान छात्राएं रविवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठ गईं। विद्यालय में कुल 140 छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 70 छात्राएं मौजूद थीं। छात्राओं का कहना था कि आवास की व्यवस्था बेहद खराब है। छात्राओं के लिए मात्र 40 बेड उपलब्ध हैं, जबकि शेष छात्राओं को जमीन पर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप है कि उन्हें समय पर बिजली, पानी, भोजन, स्टेशनरी और दैनिक उपयोग की सामग्री नहीं मिल रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.