रायबरेली, जून 28 -- डीह,संवाददाता। डीह ब्लॉक क्षेत्र में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ विभाग के कागजों में चल रही है। उक्त स्वास्थ्य केन्द्र जहां झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ है तो वहीं अस्पताल में दवाएं तक नहीं है। संविदा पर तैनात महज एक डॉक्टर के सहारे संचालित जा रहे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल है। विभाग के अधिकारी जानकर भी पूरी तरह से अनजान बने हुए है। क्षेत्र के रामगंज गांव में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान समय में पूरी तरह से जहां झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ है तो वहीं परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। अस्पताल में खराब पड़े हैंड़पंप की मरम्मत तक नहीं कराई गई। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा ...