मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों, एडीएम (वित्त एवं राजस्व/न्यायिक), एसडीएम और एसओसी चकबंदी न्यायालय का डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। परिसर की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखते हुए वॉशरूम से आ रही बदबू पर कड़ी नाराजगी जताई और नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही एसओसी कोर्ट के बाहर खराब वाटर कूलर और उखड़ी हुई वायरिंग को तत्काल ठीक कराने की बात कही। डीएम ने स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और प्रत्येक अनुभाग में साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अनिवार्य है। डॉ. त्रिपाठी ने एसडीएम सदर कार्यालय में निर्देश दिए कि फरियादियों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां, पंखे और ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र लेते समय उन्हें अनिवार्य रूप से रसीद दी जाए और उनकी समस्याओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.