कन्नौज, जून 14 -- कन्नौज। आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा देने के उद्देश्य से रविवार को सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वास्थ्य मेला अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। सुबह 10 बजे शुरू होने वाला शिविर निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं हो सका और करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची और आवश्यक व्यवस्थाएं भी अधूरी रहीं। निर्धारित समय तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के केवल दो सदस्य आदित्य यादव और अभिषेक दुबे ही सदर ब्लॉक पहुंचे थे, जबकि अन्य कर्मचारी काफी देर बाद पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक सभागार में स्वास्थ्य मेले का आधिकारिक बैनर तक नहीं लगाया गया था और न ही मरीजों की स्वास्थ्य जांच शुरू हो सकी थी। यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में किसानों को किया गया जागरूक स्वास्थ्य जांच कराने के लिए सुब...