हल्द्वानी, फरवरी 7 -- फोटो समाचार- हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर लामाचौड़ और गौलापार, दौलतपुर क्षेत्रों में शुक्रवार को छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान गौलापार निवासी गोपाल सिंह के आवास से 65 टेट्रा पैक देसी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। गोपाल सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम में उप निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार, सिपाही चंद्रशेखर, महेश, राहुल और शीतल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...