आगरा, मई 4 -- शहर में अवैध होर्डिंग, झंडे और बैनर के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई ईंट मंडी चौराहे से शुरू होकर पश्चिमपुरी पुलिस चौकी होते हुए बाबू जी चौक तक की गई। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर लगे दर्जनों अवैध होर्डिंग, बैनर और झंडों को हटाकर जब्त कर लिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कारोबारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर लोगों ने जल्दबाजी में अपने बैनर और पोस्टर खुद ही हटाने शुरू कर दिए। निगम टीम ने स्पष्ट किया कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- राधारमन रोड तक चला अभियान, हटाया अतिक्रमणअभियान का नेतृत्व अभियान का नेतृत्व राजस्व निरीक्षक (आरआई) शिप्रा गुप्ता ने किया। उनके निर्देशन में टीम ने अवैध रूप से लगाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.