औरैया, अप्रैल 30 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में अवैध हूटर बजाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी सीज कर दी। कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, कस्बे के नदी तिराहे पर एक युवक थार गाड़ी चलाते हुए अवैध हूटर का इस्तेमाल कर रहा था। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए नियमों का उल्लंघन न करें। साथ ही अपनी...