गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने छापेमारी कर गांव बलियावास स्थित एक फार्म हाउस पर चल रही अवैध हुक्का और शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब और हुक्का बरामद कर पार्टी के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएम फ्लाइंग (पूर्व) की टीम को सूचना मिली थी कि बलियावास के फार्म हाउस पर लोकेश नाम का व्यक्ति बिना किसी अनुमति के हुक्का बार और शराब पार्टी का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर ग्वाल पहाड़ी चौकी के सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सीएम फ्लाइंग के के साथ मिलकर फार्म हाउस पर छापेमारी की। जब पुलिस टीम फार्म हाउस के अंदर पहुंची, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। करीब 30 से 35 लोग तेज संगीत के बीच शराब और हुक्के का सेवन कर रहे...