अवैध हिरासत की शिकायत पर आयोग ने जांच का आदेश दिया
फरीदाबाद, जुलाई 21 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने सदर बल्लभगढ़ पुलिस पर एक अधिवक्ता को अवैध रूप से हिरासत में रखने और मारपीट करने की शिकायत मिलने पर पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर इस मामले की आईजी स्तर के अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ आयोग ने विस्तृत जांच रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत की गंभीरता से जांच की जाए। इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता मोहित दलाल ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.