शामली, जून 2 -- कांधला। नगर में पुलिस पर अवैध हिरासत, मारपीट और वसूली के आरोपों के मामले में मेरठ के एडीजी से शिकायत कर न्याय की मांग की है। साथ ही उसने पुलिस पर गवाहों को प्रभावित करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी आरिफ पुत्र लतीफ ने मुख्यमंत्री, एडीजी मेरठ को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि शुक्रवार को पड़ोस में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की सूचना उसने पुलिस को दी थी। बाद में वह घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचा, जहां एक पक्ष ने उस पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। आरिफ का कहना है कि इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे 16 हजार रुपये लेने के बाद ...