फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है । थाना कैंप पलवल प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को थाना कैंप पलवल में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता राजेश द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके द्वारा आरोपी से अपने रूपये लेने की लगाई शिकायत पर आरोपी प्रमोद द्वारा रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हवलदार आरिफ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...