मधुबनी, मार्च 5 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में होली पर्व मातम में उस वक्त बदल गया जब एक भतीजे के द्वारा चाची को आंख में गोली लग गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरा गांव निवासी चिंटू यादव उर्फ देवरथ यादव की पत्नी रंजना देवी 30 वर्ष को उसके एक 17 वर्षीय नाबालिग भतीजा के हाथ अवैध हथियार से गोली चली और आंगन में काम कर रही को जा लगी। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया जो रास्ते में ही दम तोड़ दी। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य को मौत होने की सूचना मिलते ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इधर पुलिस ने घटना के बाबत जांच शुरु कर दी है और थानाध्यक्ष ने बताया है कि मृतका के परिजन द्व...