फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- पलवल, अजित कुमार। अपराध जांच शाखा पुलिस ने 4 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सभी के कब्जे से 4 देशी पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार टीम में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने पंचवटी चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अमित पुत्र रोहताश निवासी राम नगर, दुकड़िया मोहल्ला को 1 देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा ।दूसरे मामले में गांव गन्नीकी मोड़ पर छापेमारी कर सुंदर पुत्र बनवारी निवासी गांव गन्नीकी को गिरफ्तार कर 1 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।तीसरे मामले में अगवानपुर मोड़ पर कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पुत्र मोहन सिंह निवासी नंगला इंक्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर 1 देशी पिस्टल व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए।चौथे यह भी पढ...