अवैध हथियार सप्लाई में दिल्ली पुलिस का छापा, तीन पकड़े
बुलंदशहर, मार्च 20 -- अवैध हथियार सप्लाई मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात औरंगाबाद क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने एक अभियुक्त की निशानदेही पर तीन युवकों को कस्टडी में लिया है। उनसे अवैध हथियार बरामद करने की भी सूचना है। फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई है और विस्तृत पूछताछ कर रही है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे दो गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी एक अभियुक्त को साथ लेकर अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश में यहां पहुंची। टीम ने औरंगाबाद थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस को अपने साथ ले लिया। बताया जाता है कि औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित एक डेयरी के पास से पिस्टल की सप्लाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार उनसे दो पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.