खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता संवेदनशील एवं गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें एसपी भानू प्रताप सिंह ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने जून माह के दर्ज एवं लंबित काण्डों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : अपराधियों के खिलाफ स्पीडी...