अवैध हथियार व नशीले पदार्थ के कारोबार की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
खगडि़या, जून 29 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले में अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खगड़िया पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान एसपी भानु प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जिले में कही भी अवैध हथियारों का निर्माण, खरीद-बिक्री, तस्करी अथवा नशीले पदार्थों के कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर 90318 32891 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के पुलिस की मदद कर सकें। साथ ही, उपयोगी एवं सत्य सूचना देने वाले लोगों को समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध और नशे के खिलाफ अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.