फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा की टीमों ने अवैध हथियार रखने और बेचने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने धीरज नगर निवासी रजत को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कोतवाली क्षेत्र निवासी सूरज साहनी को एक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सूरज ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार आजाद नामक व्यक्ति से लिया था, जो मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में फरीदाबाद के कोतवाली क्षेत्र में रह रहा है।इस यह भी पढ़ें- अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला मुख्य...