अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन धरे
गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम से शुरू हुई इस जांच की कड़ियां मध्य प्रदेश के धार जिले तक जा पहुंचीं। वहां पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। फैक्टरी के मुख्य संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया गया। एसीपी क्राइम नवीन कुमार ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपी 50 वर्षीय जगत सिंह बेहद शातिर है। वह मध्य प्रदेश के धार जिले के सिंघाना गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से अपने गांव से दूर पहाड़ियों पर बने एक सुनसान कमरे में अवैध रूप से हथियारों की फैक्टरी चला रहा था। छापेमारी के दौरान उस ठिकाने से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.