छपरा, जुलाई 16 -- गिरफ्तार कारीगर ने पूछताछ में किया खुलासा, तीन स्थानीय भाइयों के संरक्षण में बनते थे हथियार दो देसी पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन समेत हथियार बनाने के दर्जनों उपकरण जब्त, फरार आरोपितों की तलाश तेज गड़खा, एक संवाददाता। साधपुर चंवर स्थित निर्माणाधीन मकान में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री मामले में दर्ज प्राथमिकी से कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कारीगर समेत कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया है।

इंसानियत की परवाह प्राथमिकी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह स्थानीय लोगों के संरक्षण में हथियार बनाने और उसकी मरम्मत का काम करता था। पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर पुलिस टीम ने निर्माणाधीन मकान में...