खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रसलपुर मुश्कीपुर में मिनीगन फैक्ट्री संचालन मामले में गिरफ्तार हुए मो. शहनवाज के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मो शहनबाज अवैध हथियार तैयार कर उसे बदमाशों के यहां डिलिवरी देता था। हालांकि वह पूर्व में मुंगेर के बरघा में ही कारोबार करता था, लेकिन वहां उसकी गिरफ्तारी होने के बाद नया ठिकाना अपने ससुराल को बनाया था, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया ग्है। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान उन बदमाशों को चिन्हित कर रही है जिसे वह अवैध हथियारों की डिलवरी देता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...