मधुबनी, अप्रैल 19 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। स्थानीय थाना क्षेत्र में एएसआई सोनाली सिंह के नेतृत्व में गश्त दल ने रात्री गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी कोल्हूआ गांव के सर्वेश कुमार महतो बताया गया है। जबकि उसका साथी कृष्ण कुमार यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- हथियार के साथ पकड़ा गया कोढ़ा गैंग का सदस्य यह भी पढ़ें- कटिहार: कुर्सेला में फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.