हाजीपुर, मार्च 9 -- महुआ, एक संवाददाता अवैध रूप से हथियार की तस्करी करने में एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मीनू कुमारी महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी की रहने वाली गौरव सहनी की पत्नी बताई गई है। बताया गया कि पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखनी से उक्त महिला को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह हाथ हथियार महिला के घर में अलमीरा से बरामद हुई है। उसके पास से मैगजीन सहित एक देशी पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला के यहां अवैध हथियार कहां से आया। साथ ही हथियार की तस्करी कहां-कहां होती थी। सारी बिंदुओं पर जांच चल रही है। फोटो: महुआ 07- हथियार तस्करी में पकड...